हरियाणा सरकार ने अपने बिजली वितरण निगम यूएचबीवीएन व डीएचबीवीएन के माध्यम से दिनांक १४ जनवरी, २०२० यानी कि 14, जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार की कुसुम योजना के तहत किसान भाईयो के यहां लगने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र हेतु आवेदन मांगे हैं।
कुसुम योजना हेतु पात्रता –
कोई भी किसान भाई, जिसके पास 2-8 एकड़ उपजाऊ या रई की ज़मीन है, वह कुसुम योजना तहत 500kW-2MW (मेगा वॉट) का सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकता है। इसमें सरकार किसान के सौर ऊर्जा संयंत्र से पैदा हुई बिजली को ₹3.11 प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदेगी। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और निकटतम 33केवी सब स्टेशन तक उस बिजली को पहुंचाने का खर्च किसान भाई को ही उठाना होगा। 1 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का खर्चा इस हिसाब से लगभग ₹4.5 से ₹5 करोड़ के आस पास होगा। इसके लिए किसान किसी भी सरकारी या गैर सरकारी बैंक से अपनी ज़मीन पर लगभग 15-20 साल का लोन उठा सकते हैं। किन्तु यह ₹3.11/ यूनिट का मूल्य बहुत निराशाजनक है, क्यूंकि इस कीमत से लागत के भी पैसे पूरे नहीं निकल पाएंगे जब तक कि कोई सस्ता लोन न मिल जाए, जो कि बहुत मुश्किल से मिलेगा। यदि सरकार इसमें सब्सिडी का भाग रखे तो यह योजना सफल हो सकती है। इस संयंत्र को कोई भी किसान, या मिलजुलकर तीन या चार किसान भी अपनी ज़मीन पर लगा सकते हैं। या अपनी ज़मीन को किसी डेवलपर को लीज़ पर भी दे सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए –
यदि कोई किसान भाई इच्छुक है तो वह इस दिए हुए ऑनलाइन लिंक पर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं
pmkusum.uhbvn.org.in/home.aspx

अधिक जानकारी हेतु हमें संपर्क करें – +91-7986122321

You must log in to post a comment.